Thursday, 12 July 2012


सरे राह एक लड़की पर टूट पड़े 15 लड़के, बीच सड़क पर घसीट कर तार-तार किए कपड़े

 गुवाहाटी में हुई एक घटना ने एक बार फिर से पूरे देश का सिर शर्म से झुका दिया है। इस खबर का माध्यम बना है यू-ट्यूब। यहां एक ऐसा वीडियो अपलोड किया गया है जिसमें सरेराह एक लड़की के साथ 15 लड़के लगातार आधे घंटे तक छेड़खानी कर रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक यह घटना गुवाहाटी के जीएस रोड पर पर दो दिन पहले घटी है। बर्थडे पार्टी से लौट रही इस लड़की पर अचानक 15 लड़के झपट पड़े और न सिर्फ उसके कपड़े फाड़ दिए, बल्कि उसके साथ बुरी तरह मारपीट भी की। 
यह सब कुछ यू-ट्यूब पर अपलोड वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है। गौरतलब है कि पुलिस तक भी इस घटना की सूचना मीडिया के माध्यम से ही पहुंची जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के मुताबिक बुधवार को उन्होंने चार लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है।




क्या तस्वीर पेश करती है यह घटना 

No comments:

Post a Comment